Posts

Showing posts from September, 2024

शब्द...!

 शब्द...! एक शब्द....मानवता निशब्द.....! एक शब्द के तलाश की भटकन है मनुष्य वजूद की तलाश में अंधकार ढ़ो रहा....! हुबहू पंचतत्व प्रत्यक्ष चारों ओर अनेका अनेक दिल दिमाग वशीभूत उसके जो सिर्फ़  ख्यालों में और काग़ज़ के पिंजरे में सो रहा ....! शब्द गले की पैदाइश और मस्तिष्क की परदादारी  आसमान खाली है फिर भी  जम़ी का चाणक्य हो रहा है...! एक शब्द.....मानवता निशब्द.....! ना कोई (सांप) सीढ़ी  ना शतरंज की बिसात है फिर भी शब्दों के मायाजाल में आदमी मनुष्य का दुश्मन हो रहा हैं...! किसको मिला थाह नहीं  ये एक शब्द का अजीब सा कुचक्र  फिर भी रक्तरंजित खड़ग से  संदेश शांति का सदियों से प्रचारित हो रहा है....! एक शब्द.....मानवता निशब्द.....! मानसिंह सुथार ©️®️